ओपन हार्ट
- 87 Posts
- 260 Comments
‘करवा चौथ’ परम्पराओं को ढोता त्यौहार
धर्मिक दृष्टिकोण का अनैतिक व्यवहार
पत्नी ही करती सदैव व्रत उपवास
उसका एक पक्षीय निरन्तर प्रयास
पति क्यों नहीं करता एक बार..!
……..
अपने पति के दीर्घायु की जिम्मेदारी
साधारण गृहणी पर बहुत ही भारी
सुबह से शाम तक बिना अन्न जल के
चंद्र दर्शन पर ही जल या आहार
पति क्यों नहीं करता एक बार..!
……..
पति का खुद को पत्नी से पुजवाना
पुरुष को श्रेष्ठ, नारी को नीचा दिखाना
जल देकर पति का चरणस्पर्श
पत्नी ही करे हर साल हर बार
पति क्यों नहीं करता एक बार..!
………
मैं अविवाहित हूँ, शायद अभी ना समझ पाऊं
बाद में शायद मैं भी अपने को पुजवाऊं
पर मुझे ये लगता है, कि शायद कल
नारी के मन में भी उठे ये विचार
पति क्यों नहीं करता एक बार..!
.
Read Comments