Menu
blogid : 6683 postid : 360

‘लिव इन रिलेशनशिप’ में नारी कहाँ है? बताएँ जरा!

ओपन हार्ट
ओपन हार्ट
  • 87 Posts
  • 260 Comments

7

आदि काल से अब तक,

हर चिन्ह- जो विकासूचक,

सभी धर्म,- जो ज्ञात हैं,

जो भी रीत रिवाज हैं,

पुरुष प्रधान रही,- ‘धरा’

नारी कहाँ है? बताएँ जरा!

………

धर्म से जकड़ा नारी को

अबला उस बेचारी को

अब तक नही मिला सम्मान

चाहें जो भी हो खानदान

हर गली हर मजरा

नारी कहाँ है? बताएँ जरा!

………..

मन्दिर की देवदासियां

शोषित पीड़ित नारियाँ

जलाईं गयीं विधवाएं,

विधुर पुरुष- शादी रचाएं!

कौन जिया कौन मरा

नारी कहाँ है? बताएँ जरा!

……….

‘लिव इन रिलेशनशिप’ का आधार

प्रेम संबंधों का नैतिक बलात्कार

पुरुष निर्धारण करेंगे मूल्यांकन

वो ही करेंगे सम्बन्ध विभाजन

ढूढ़ेंगे फिर से नयी अप्सरा

नारी कहाँ है? बताएँ जरा!

……….

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply