Menu
blogid : 6683 postid : 321

सहस्त्र प्रणाम प्रेममय राम!

ओपन हार्ट
ओपन हार्ट
  • 87 Posts
  • 260 Comments

pbaac060_lord_ram

नवल आभास

प्रबल विश्वास

सजग निर्द्वंद

अनावृत द्वन्द

मनोहर कान्ति

अविचलित शान्ति

प्रखर व्यक्तित्व

प्रकाशित सत्व

अपरमित शक्ति

मात पितु भक्ति

कमलवत चक्षु

शैलवत वक्ष

मधुर संभाष

सौम्य उल्लास

भ्रात्य अनुराग

प्रचंड विराग

शक्तिमय वार

दुष्ट संहार

सृष्टि उद्धार

किया हर बार

कोटि आयाम

पूर्ण निष्काम

सहस्त्र प्रणाम  

प्रेममय राम!

Tags:   

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply