Menu
blogid : 6683 postid : 184

फिर गोली मारी जायेगी;अब किसकी बारी आएगी?

ओपन हार्ट
ओपन हार्ट
  • 87 Posts
  • 260 Comments

TUAXWICA
fire_burns
फिर गोली मारी जायेगी
अब किसकी बारी आयेगी?

भ्रष्ट्र तन्त्र की ये बलिवेदी
किस किसका खूं पी जायेगी
फिर गोली मारी जायेगी
अब किसकी ………?
,,,,,,,,,,
अपने वोटों की खातिर वो
हमको फिर से लड़वाएंगे
साजिश होंगी रंज बढ़ेगी
बरबादी बांटी जायेगी
फिर गोली मारी जायेगी
अब किसकी बारी आयेगी?
,,,,,,,,,
मज़हब की दीवार बनाकर
मन्दिर, मस्ज़िद रोज दिखाकर
फिर से हमको भिड़वाएगी
राजनीति सब खा जायेगी
फिर गोली मारी जायेगी
अब किसकी बारी आयेगी?
……..
हमको अब जग जाना होगा
खुद को ही समझाना होगा
वरना उन गंदे हाथों से
रक्तिम होली हो जायेगी
फिर गोली मारी जायेगी
अब किसकी बारी आयेगी?

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply